भारत का न्यूजीलैंड दौरा: वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के मुख्य कोच, राहुल द्रविड़ को दिया गया आराम

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे 18 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहहला टी20 मैच खेला जाएगान्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम मेजबान देश से 3 टी20 और 3 एकदिवसीय मैच खेलेगी

India tour of New Zealand: आईसीसी टी20 विश्वकप के बाद भारत का न्यूजीलैंड दौरा होगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच और तीन ही एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। 18 नवंबर को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका राहुल द्रविड़ नहीं बल्कि वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे। इस दौरे के लिए लक्ष्मण को टीम का मुख्य कोच चुना गया है। वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुखिया हैं। वहीं द्रविड़ को आराम दिया गया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, 'लक्ष्मण के नेतृत्व वाली एनसीए टीम ऋषिकेश कानितकर (बल्लेबाजी) और सैराज बहुतुले (गेंदबाजी) के साथ न्यूजीलैंड जाने वाली टीम में शामिल होगी। यह पहली बार नहीं होगा जब लक्ष्मण भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। पूर्व क्रिकेटर ने पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के दौरे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में एकदिवसीय घरेलू शृंखला के दौरान भारत को कोचिंग दी थी।

द्रविड़ के अलावा नियमित कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को दौरे के लिए आराम दिया गया है, वहीं टी20 विश्व कप के बाद पूरे कोचिंग स्टाफ को भी आराम दिया गया है। टीम की कप्तानी जहां टी20 के लिए हार्दिक पांड्या को सौंपी गई हैं तो वहीं वहीं वनडे के लिए शिखर धवन कप्तानी करेंगे। जबकि दोनों फॉर्मेट में विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

बैन से खुश टिकटॉक सुपरस्टार फैसल शेख उर्फ़ Mr. Faisu, स्टार रिवाल्वर रानी को लगा बड़ा झटका

गया का किसान ने अमेरिका का 'काला आलू' उपजाने का सपना साकार किया आशीष ने, अमेरिका का ₹400/किलो बिकने वाला आलू अब बिहार मे

Explained: ICMR claims it wants to launch Covaxin by August 15, here’s what you need to know