बैन से खुश टिकटॉक सुपरस्टार फैसल शेख उर्फ़ Mr. Faisu, स्टार रिवाल्वर रानी को लगा बड़ा झटका
सुपरस्टार टिक टॉकर फैसल शेख उर्फ़ फैसू ने कहा- ऐसे कई टिकटॉकर्स है जिनको इस खबर से शॉक तो लगेगा ही लेकिन कहीं न कहीं उन्हें इसका आइडिया भी था की टिकटॉक बैन हो सकता है.

भारत सरकार ने 29 जून को टिकटॉक समेत 59 और चीनी एप्लिकेशन्स को भारत में बैन करने का ऐलान कर दिया है. लाखों फॉलोअर्स वाले टिकटॉकर्स को इससे जोर का झटका लगा है. कई एक्टर्स भी हैं जो टिकटॉक पर वीडियोज बनाते हैं. ऐसी ही विडियो एक्टर हैं फैसू जो कि YouTube का पॉपुलर चेहरा बन चूका हैं. अपने खास बातचीत में फैसू ने बताया, "मैं तो वेट ही कर रहा था की कब ये बैन की न्यूज आए. मैं बहुत खुश हूं और इस फैसले का पूरा सपोर्ट करता हूं. उन्होंने कहा कि वह टिकटॉक ही नहीं बल्कि सभी चीनी एप्लिकेशन्स के बैन को मैं सपोर्ट करता हूं."
फैसू ने कहा, "ऐसे कई टिकटॉकर्स है जिनको इस खबर से शॉक तो लगेगा ही लेकिन कहीं न कहीं उन्हें इसका आइडिया भी था की टिकटॉक बैन हो सकता है. मेरा यही मानना है की जो भी सिर्फ टिकटॉक पर डिपेंड थे वो लोग अपना टैलेंट कहीं और एक्सप्लोर करेंगे और अपना करियर कहीं और बनायेंगे."
टिकटॉक पर रिवाल्वर रानी भी काफी फेमस हैं

फैसू ने ये भी कहा कि वो टिकटॉक वीडियो सिर्फ मस्ती के लिए बनाता था और उन्हें अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए कई और प्लेटफॉर्म्स हैं. टिकटॉक पर रिवाल्वर रानी भी काफी फेमस हैं और हमने जब उनसे टिकटॉक बैन पर उनका रिएक्शन जानना चाहा तो उन्होंने कहा, "इस वक्त मैं बात करने की कंडीशन में नहीं हूं और मुझे फिलहाल टिकटॉक बैन पर कोई बात नहीं करनी है."
Comments
Post a Comment