Posts

Showing posts from November, 2022

गया का किसान ने अमेरिका का 'काला आलू' उपजाने का सपना साकार किया आशीष ने, अमेरिका का ₹400/किलो बिकने वाला आलू अब बिहार मे

Image
गया: बिहार के गया में अमेरिका का 'काला आलू' उपजाया जा रहा है. अब बिहार में भी अमेरिका के 'काला आलू' का जलवा दिखेगा. गया के किसान आशीष कुमार सिंह ने इसकी पहली दफा शुरुआत बिहार में की है. वैसे बताया जाता है कि देश में इक्के दुक्के स्थानों पर ही इसकी खेती की जाती है. काला आलू बाजार में 300 से ₹400 किलो बेची जाएगी. आशीष को यूट्यूब से इसका आईडिया मिला था. उन्होंने महज 14 किलो बीज से फसल लगाई. काला आलू के बीज अमेरिका से मंगाए गए हैं. यह पौष्टिक होने के साथ डायबिटीज मरीजों के लिए कम नुकसानदेह है.यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है सफेद आलू की तरह ही होती है खेतीः बिहार में पहली दफा इसकी फसल लगाने वाले आशीष कुमार सिंह बताते हैं, कि उन्होंने काला आलू की खेती शुरू की है. जैसे सफेद आलू की खेती की जाती है, उसी प्रकार की विधि से इसकी खेती की जाती है. गया जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत गुलरिया चक में फिलहाल ब्लैक पोटैटो की खेती की शुरुआत की गई है. फिलहाल में काला आलू का खाने में उपयोग गिने चुने लोग और जानकार ही करते हैं. अमेरिका से मंगवाई काला आलू के बीजः काले आलू का बीज अमेरिक...

'दुर्भाग्य से फाइनल में पाकिस्तान की 5 विकेट से करारी हार पर कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Image
Mumbai: इंग्लैंड एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। T20 World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। रविवार को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान जोस बटलर का ये निर्णय बिलकुल सही साबित हुआ और इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। नहीं चले बल्लेबाज पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। महामुकाबले में कप्तान बाबर आजम 32, मोहम्मद रिजवान 15, मोहम्मद हैरिस 8, शान मसूद 38 और इफ्तिखार अहमद डक पर आउट हो गए। शादाब खान 20, मोहम्मद नवाज 5 और मोहम्मद वसीम 4 रन ही बना सके। इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आदिल रशीद 2, क्रिस जॉर्डन 2 और बेन स्टोक्स एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। बड़े मुकाबले में पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान की करारी हार पर कप्तान बाबर आजम ने बड़ा बयान दियाl बाबर आजम ने दिया ये बयान कप्तान बाबर आजम ने मैच के बाद कहा- हम पहले दो मैच हार गए, लेकिन जिस तरह से हमने पि...

भारत का न्यूजीलैंड दौरा: वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के मुख्य कोच, राहुल द्रविड़ को दिया गया आराम

Image
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे 18 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहहला टी20 मैच खेला जाएगान्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम मेजबान देश से 3 टी20 और 3 एकदिवसीय मैच खेलेगी India tour of New Zealand: आईसीसी टी20 विश्वकप के बाद भारत का न्यूजीलैंड दौरा होगा। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच और तीन ही एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। 18 नवंबर को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका राहुल द्रविड़ नहीं बल्कि वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे। इस दौरे के लिए लक्ष्मण को टीम का मुख्य कोच चुना गया है। वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुखिया हैं। वहीं द्रविड़ को आराम दिया गया है। बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, 'लक्ष्मण के नेतृत्व वाली एनसीए टीम ऋषिकेश कानितकर (बल्लेबाजी) और सैराज बहुतुले (गेंदबाजी) के साथ न्यूजीलैंड जाने वाली टीम में शामिल होगी। यह पहली बार नहीं होगा जब लक्ष्मण भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। पूर्व क्रिकेटर ने पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के दौरे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में एकदिवसीय घरेलू शृंखल...

कप्तान रोहित शर्मा करेंगे इन 2 प्लेयर्स की छुट्टी! जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम में जगह बनाना हुआ नामुमकिन

Image
India vs Zimbabwe ICC T20 World Cup 2022:   भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज मेलबर्न के मैदान पर करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा. इसको लेकर कप्तान रोहित शर्मा कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे. ऐसे में वह खराब फॉर्म से जूझ रहे दो प्लेयर्स की छुट्टी कर सकते हैं.  T20 वर्ल्ड कप में दो प्लेयर्स टीम इंडिया के लिए बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. ये खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए बड़ा बोझ बन चुके हैं. आइए जानते हैं, उन खिलाड़ियों के बारे में.  इस स्पिनर ने किया निराश टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविचंद्रन अश्विन कमाल का खेल दिखाने में बिल्कुल विफल साबित हुए हैं. वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गए हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप के चार मैचों में सिर्फ 3 विकेट ही झटक पाए हैं. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भले ही टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हों, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका जादू नहीं चल पा रहा है और वह काफी महंगे साबित हुए हैं.  साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने खूब रन लुटाए, जिसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के लिए 63 टी20 मैचों में 69 विके...

इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर ग्रुप-2 मे बनाया दु‌‌सरा स्थान, सिडनी में 4 विकेट से दर्ज की जीत

Image
England vs Sri Lanka: इंग्लैंड ने श्रीलंका को सिडनी में 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना दी है. England vs Sri Lanka T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने श्रीलंका को सिडनी में खेले गए मुकाबले में शनिवार को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. इंग्लैंड की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चूर-चूर हो गया. सिडनी में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 142 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान के साथ मैच जीत लिया. टीम के लिए बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स ने मैच विनिंग पारी खेली. इंग्लैंड की जीत में एलेक्स हेल्स और बेन स्टोक्स का अहम योगदान दिया. श्रीलंका के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के लिए हेल्स ने दमदार पारी खेली. जबकि स्टोक्स ने 36 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 42 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके लगाए. स्टोक्स ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लिए. इसके बाद अगली गेंद पर 1 रन लिया. स्टोक्स ने तीसरी गेंद खाली छोड़ दी और चौथी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिला ...

किसानों को मिलेगी बहुत बड़ी राहत तो कुछ का जेब पर पड़ेगा असर, 1 नवंबर से बदल गये ये नियम

Image
  New Rules from 1st November: नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ रोजमर्रा की जरुरतों और बैंकिंग समेत कई सरकारी नियमों में बदलाव हो गये हैं। यानी नवंबर की शुरुआत के साथ ही न सिर्फ महीना बदल जाएगा, बल्कि आपके वित्तीय जिंदगी से जुड़े कई नियम भी बदल जाएंगे। इनमें बीमा पॉलिसी, बैंकिंग, गैस सिलिंडर, जीएसटी आदि से जुड़े रूल्स शामिल हैं। कुछ मामलों में आम लोगों को राहत मिलेगी, तो कुछ नियमों का आपकी जेब पर भी असर पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं 1 नवंबर से कौन-कौन से नियमों में बदलाव हो गये हैं। सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, OTP जरुरी पेट्रोलियम कंपनियां हम महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों को संशोधित कर नये रेट जारी करती हैं। 1 नवंबर को भारतीय तेल कंपनियों ने इस महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिर भारी कटौती की गई है। 1 नवंबर से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपये सस्ता हो गया है। पिछले महीने भी कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये की कमी की थी। इसके अलावा अब घरेलू गै...