Posts

Showing posts from October, 2022

इमरान खान ने ISI को दी खुली धमकी, बोले मुंह खोल दिया तो होगा बड़ा नुकसान

Image
  इस्लामाबाद। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच ठन गई है। ISI प्रमुख नदीम अंजुम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इमरान खान पर हमला किया तो इमरान ने अपने लॉन्ग मार्च में उन्हें जवाब दिया। इमरान ने कहा कि मेरा मुंह मत खुलवाओ। मैंने बोल दिया तो पाकिस्तान और इसकी खुफिया एजेंसी को बड़ा नुकसान होगा। इमरान खान ने कहा कि वह अपने देश और इसके संस्थानों का नुकसान नहीं करना चाहते इसलिए चुप हैं। दरअसल, ISI प्रमुख ने एक दिन पहले कहा था कि इस साल मार्च में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान इमरान ने अपनी सरकार का समर्थन करने के बदले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद को पद पर बने रहने का प्रस्ताव दिया था। अपने देश के लिए चुप हूं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान ने लाहौर के लिबर्टी चौक से इस्लामाबाद की ओर विरोध मार्च शुरू करने के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मार्च राजनीति या व्यक्तिगत हित के लिए नहीं है। वे सच्ची स्वतंत्रता हासिल करने और लंदन या वाशिंगटन के बदले पाकिस्तान में सभी फैसले हो यह तय करने के लिए निकले हैं। इमरान खान ने कहा, "ड...

कही आप भी तो नहीं कर रहे हैं इन शैंपू का इस्तेमाल, Blood Cancer से हो जाए सावधान.

Image
देश-दुनिया की जानी-मानी कंपनी यूनिलीवर (Company Unilever) के कई शैंपू ब्रांड (Shampoo Brand) में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल पाए गए हैं। कंपनी ने अमेरिकी बाजार (US Markets) से डव, नेक्सस, सुवे, टीजीआई और ट्रेसमे एरोसोल ड्राई शैंपू को वापस मंगा लिया है। सीएनएन (CNN) की एक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें बेंजीन की मौजूदगी पाई गई है। यह रसायन कैंसर का कारण बन सकता है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US Food and Drug Administration) के अनुसार, इन उत्पादों का निर्माण अक्टूबर 2021 से पहले किया गया था और देश भर के खुदरा विक्रेताओं को वितरित किया गया था। इनमें डव ड्राई शैम्पू वॉल्यूम एन्ड फुलनेस, डव ड्राई शैम्पू फ्रेश कोकोनट, नेक्सस ड्राई शैम्पू रिफ्रेशिंग मिस्ट और सुवे प्रोफेशनल्स ड्राई शैम्पू रिफ्रेश एन्ड रिवाइव शामिल हैं। बेंजीन से इंसानों में कैंसर का कारण बन सकता है। एफडीए ने अपने रिकॉल नोटिस में कहा है कि बेंजीन कई तरीकों से मानव शरीर में प्रवेश कर सकता है। यह सूंघने, मुंह और त्वचा के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है। इससे ल्यूकेमिया और ब्लड कैंसर हो सकता है। FDA का कहना है कि लोगों को ...

भारत में कैसे शूरुआत हुई पटाखा फोड़ने का चलन: चीन में बांस से शुरू हुआ था पटाखों का इतिहास, शैतान भगाने के लिए होता था इस्तेमाल, जानिए पूरी इतिहास

Image
पटाखा का सफर:  कल दिवाली है और दिवाली पर आतिशबाजी न हो भला हो सकता है क्या. बेशक पिछले कुछ साल से अलग-अलग राज्यों में प्रदूषण की वजह से पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता हो, लेकिन लोग कोई न कोई जुगाड़ निकालकर पटाखे फोड़ते ही हैं. इस बार भी ऐसा ही कुछ है. कुछ लोग इस बैन का विरोध करते हैं तो कुछ सही बताते हैं. पर सवाल ये उठता है कि आखिर दिवाली में पटाखों की एंट्री कब से हुई. क्योंकि दिवाली को भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाने से जोड़कर देखा जाता है तो उस वक्त पटाखे थे नहीं. ऐसे में पटाखे ने कब इस त्योहार में और भारत में एंट्री ली, ये जानना बहुत जरूरी है. आज हम आपको इसी पर बताएंगे विस्तार से. चीन से शुरू हुई पटाखे की कहानी इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो पता चलता है कि दुनिया के पटाखों से रूबरू कराने वाला चीन ही है. छठी से नौवीं शताब्दी के बीच टांग वंश के समय चीन में ही बारूद की खोज हुई. इतिहासकार बताते हैं कि पटाखे यानी आतिशबाजी की खोज चीन में ही हुई थी. बारूद के मिलने से पहले भी आतिशबाजी इतिहासकार बताते हैं कि बारूद और पटाखों से पहले भी लोगों को इनका शौक था. लोग तब इस श...

Rohit Sharma Emotional Ind Vs Pak: 'जय हे जय हे.', पाकिस्तान के खिलाफ राष्ट्रगान गाते हुए भावुक हुए रोहित शर्मा

Image
भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में टी-20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला जारी है. सुपर-12 स्टेज में दोनों टीमें आमने-सामने हैं और रोहित शर्मा के लिए यह यादगार पल है. रोहित शर्मा पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं, इस दौरान वह इमोशनल भी हुए. Rohit Sharma was so emotional during the time of National Anthem. pic.twitter.com/3vSjMtkGKu — Johns. (@CricCrazyJohns) October 23, 2022   मैच से पहले दोनों टीमें जब राष्ट्रगान गा रही थीं, तब मेलबर्न में 1 लाख से अधिक क्राउड के सामने प्लेयर्स खड़े थे. भारत का जब राष्ट्रगान आया, तब पूरा स्टेडियम अपने पैरों पर खड़ा था. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी राष्ट्रगान गा रहे थे, जैसे ही यह खत्म होने वाला था रोहित शर्मा इमोशनल हुए और खुद को संभालते हुए दिखे. भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव अपडेट्स के लिए इमोशनल रोहित शर्मा की वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर तुरंत छा गई और फैन्स भी भावुक हो गए. रोहित शर्मा बता दें कि ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2007 में भी टी-20 वर्ल्ड कप खेला था और पाकिस्तान के खिलाफ वह फाइनल खेल चुके हैं. अब 15 साल के बाद रोहि...

T20 World Cup : इस साल तीसरी बार भिड़ने के लिए तैयार भारत और पाकिस्तान, जानिए किसका पलड़ा भारी

Image
भारत और पाकिस्तान के बीच फैंस को एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलने वाला है। हालांकि इस बार ये मुकाबला पिछले से ज्यादा धमाकेदार और कांटे की टक्कर का होने वाला है। क्योंकि लगभग एक साल बाद दोनों टीमें किसी आईसीसी इवेंट में एक दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आएंगी। हालांकि इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले पहले ही खेले जा चुके हैं और ये मैच पैसा वसूल थे। इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच जो दो मुकाबले खेले गए हैं, वो यूएई में खेले गए एशिया कप के दौरान हुए थे। भारत एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार था और टीम ने अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को हराकर ये साबित भी किया था। इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। हार्दिक ने तीन, भुवनेश्वर ने 4 और अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिला था। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने दमदार पारी खेली थीl लेकिन इसी इवेंट के सुपर 4 चरण में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए भारत को मात दी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन...

Surya Grahan 2022: ग्रस्ताग्रस्त है सूर्य ग्रहण, उदय के बाद करें पूजा-पाठ,जानें ग्रहण के स्पर्श व मोक्ष काल का समय

Image
DiwaSurya Grahan 2022:  दीपावली के अगले दिन पड़ने वाला सूर्य ग्रहण खंडग्रास नहीं अपितु ग्रस्तास्त ग्रहण है। इस निर्णय की घोषणा श्रीकाशी विद्वत परिषद ने शनिवार को बैठक के बाद की। परिषद के अनुसार ग्रहण का मोक्ष सूर्यास्त (5:38 बजे) के 54 मिनट बाद भारतीय समयानुसार 0632 बजे होगा, इसलिए यह ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण है। अगला सूर्योदय होने के बाद ही ग्रहण की धर्म शास्त्रत्तीय निवृत्ति मानी जाएगी। पूजा-पाठ, राग-भोग आदि कृत्य अगले सूर्योदय (06:02 बजे) के बाद ही होंगे। परंपरानुसार बंद होंगे बाबा विश्वनाथ के कपाट  श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में ग्रहण शुरू होने के एक-डेढ़ घंटे पूर्व मंदिर का कपाट बंद किया जाता रहा है। अत मंदिर परंपरा का अनुसरण करते हुए मंदिर प्रशासन मध्याह्न भोग-आरती के बाद कभी भी कपाट बंद कर सकता है। उल्लेखनीय है कि श्रीकाशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने ग्रहण के मोक्ष के संबंध में विद्वत परिषद से मार्गदर्शन मांगा था। 12 घंटे पहले आरंभ होगा सूतक सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व सूतक आरंभ हो जाएगा। इसमें बालक, वृद्ध, रोगी को छोड़कर सभी को यथाशक्ति भोजन आदि का त्याग कर शास्...

सर्वाइकल कैंसर का टीका अगले साल भारत में लॉन्च होगा, कोरोना का टीका बनाने वाले अदार पूनावाला ने किया ऐलान

Image
  Cervical Cancer Vaccine : भारत में कोरोना महामारी के दौरान सबसे पहले भारतीयों के लिए कोरोना वैक्‍सीन बनाने वाले अदार पूनावाला की दवा कंपनी अगले साला सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्‍सीन लॉच करने जा रही है। ये ऐलान शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के प्रमुख अदार पूनावाला ने स्‍वयं किया। अदार पूनावाला ने गुरुवार शाम को पुणे में आयोजित प्रेस कान्‍फ्रेंस में कहा कंपनी को 15 करोड़ से अधिक टीके का लक्ष्‍य बनाया है। हालांकि कि वैक्‍सीन के निर्यात के लिए 2024 तक इंतजार करना होगा। उन्‍होंने बताया कि उनकी दवा कंपनी में तैयार किए गए ये एचपीवी टीके कई प्रकार के सर्वाइकल कैंसर से प्रोटक्‍ट करते हैं। वहीं कंपनी के एक आला ऑफिसर ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को एचपीवी वैक्सीन उत्पादन को दो साल के लिए टालना पड़ा था, और 2023 की शुरुआत में भारत सरकार को कम मात्रा में खुराक की आपूर्ति शुरू कर देगा। वहीं पूनावाला ने कहा कोरोना महामारी के दौरान कोविड के टीकों द्वारा एचपीवी सुविधा का इस्तेमाल किया गया था। इसलिए हमें बड़े लॉन्च में देरी करनी पड़ी। इसके साथ उन्‍होंन...

PM मोदी का 'जबरा' फैन है इंदौर का ये सर्राफा व्यापारी, अपने हाथों से बनाई सोने की मूर्ति

Image
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. देश सहित दुनिया भर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. वह जिस देश में जाते हैं, वहां के लोगों के साथ उनकी एक बॉन्डिंग देखने को मिलती है. अपने देश में भी पीएम मोदी के चाहने वाले कम नहीं हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर के सर्राफा कारोबारी निर्मल वर्मा भी पीएम मोदी के बड़े फैन हैं. निर्मल वर्मा ने पीएम मोदी के कामों से प्रभावित होकर उनकी सोने की मूर्ति बनाई है, जो काफी सुर्खियों में है. निर्मल वर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र एक भेजा है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए समय की मांग की है. निर्मल वर्मा ने पत्र में लिखा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से देश में विभिन्न तरह के विकास कार्य किए, वह काबिले तारीफ हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निर्माण, उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया. ये काफी सराहनीय कार्य हैं. पीएम मोदी के इन्हीं कामों को लेकर उन्होंने उनकी सोने की मूर्ति बनाई है. पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें सोने की मूर्ति समर्पित करना चाहते हैं. भारत में मंदिरों का निर्माण करा रहे पी...

पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर हादसे के बाद भी नहीं बदला प्लान, केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में दो दिन बाद करेंगे दर्शन

Image
  केदारनाथ में मंगलवार को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना के बाद भी पीएम मोदी के प्लान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्तूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। पीएमओ से राज्य सरकार को मोदी के दौरे का अधिकृत कार्यक्रम मिल गया है। सरकार ने प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। मोदी 21 अक्तूबर को दिल्ली से विशेष विमान के जरिए जौलीग्रांट एअरपोर्ट आएंगे और वहां से सेना के हेलीकाप्टर से पौने आठ बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। लगभग आधा घंटें तक वे धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रस्तावित रोपवे का शिलान्यास करेंगे। मोदी शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन के बाद सरस्वती और मंदाकिनी नदी के तट पर बनें आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे। शासन के एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक इसके बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे वे धाम में पूजा अर्चना करेंगे। वहां मास्टर प्लान तक किए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद चीन सीमा के अंतिम माणा गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बाइव्रेंट विलेज योजना के तहत सीमांत गांवों के विकास के लिए यह योजना श...

तालिबान ने पंजशीर घाटी में 27 लोगों की गोली मारकर की हत्या: रिपोर्ट

Image
इस्लामाबादः  तालिबान ने अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी में पिछले महीने अपने प्रतिद्वंद्वी लड़ाकों के साथ संघर्ष के दौरान 27 लोगों को पकड़ लिया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। यह जानकारी मंगलवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में वीडियो के हवाले से कहा गया है कि पांच लोगों की आंखों पर पट्टी बांधी गई और उनके हाथ पीठ पीछे बांध दिए गए। इसके बाद तालिबान के लड़ाकों ने 20 सेकेंड तक उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर जश्न मनाया। यह जांच 'अफगान विटनेस' ने की है जो ब्रिटेन स्थित गैर लाभकारी 'सेंटर फॉर इनफोर्मेशन रिज़िल्यन्स' की परियोजना है। इसके शोधार्थियों ने कहा है कि यह इस तरह के आरोपों की दुर्लभ रूप से पुष्टि करता है कि तालिबान ने अपने विरोधी बलों और उनके समर्थकों के खिलाफ बर्बर तरीकों का इस्तेमाल किया है। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने मुल्क पर सख्त और कठोर हुकूमत लागू की है। हालांकि तालिबान लगातार जोर दे रहा है कि उसकी सरकार को अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता दी जाए। 'अफगान विटनेस' के टीम नेता डेविड ओस्बॉर्न ने कहा कि यह रिपोर्ट इ...

घर खरीदारों को इस बैंक ने दिया Diwali का तोहफा, अब सस्ते में मिलेगा होम लोन

Image
  सा  र्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने अपने ग्राहकों को दिवाली (Diwali) से पहले ही बड़ा तोहफा दिया है. बैंक ने होम लोन (Home Loan) की ब्याज दरों को घटाकर 8% कर दिया है. नई दरें 17 अक्टूबर 2022 से लागू होंगी. यानी फेस्टिव सीजन में अपने सपनों का घर लेने के लिए इस बैंक से अब कर्ज लेना पहले से सस्ता हो जाएगा. फेस्टिव सीजन में दिया बड़ा तोहफा पीटीआई के मुताबिक, बैंक की ओर से ब्याज दरों (Interest Rates) में कटौती का ऐलान रविवार को किया गया. गौरतलब है कि अभी बैंक 8.3 फीसदी से शुरू होने वाली दर पर होम लोन देता है. इसमें लोन लेने वाले व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर (Credit Score) के आधार पर ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं. बैंक की वेबसाइट पर भी इस फेस्टिव ऑफर के बारे में जानकारी साझा कर दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने Home Loan में 30 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. वहीं विभिन्न क्रेडिट स्कोर्स के आधार पर इसमें अधिकतम 70 बीपीएस की कमी की गई है. पर्सनल लोन की दरों में बड़ी कटौती बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने फेस्टिव सीजन में दिए जा रहे ऑफर के तहत पहले से ही होम लोन...