घर खरीदारों को इस बैंक ने दिया Diwali का तोहफा, अब सस्ते में मिलेगा होम लोन

 







सा र्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने अपने ग्राहकों को दिवाली (Diwali) से पहले ही बड़ा तोहफा दिया है. बैंक ने होम लोन (Home Loan) की ब्याज दरों को घटाकर 8% कर दिया है.

नई दरें 17 अक्टूबर 2022 से लागू होंगी. यानी फेस्टिव सीजन में अपने सपनों का घर लेने के लिए इस बैंक से अब कर्ज लेना पहले से सस्ता हो जाएगा.

फेस्टिव सीजन में दिया बड़ा तोहफा

पीटीआई के मुताबिक, बैंक की ओर से ब्याज दरों (Interest Rates) में कटौती का ऐलान रविवार को किया गया. गौरतलब है कि अभी बैंक 8.3 फीसदी से शुरू होने वाली दर पर होम लोन देता है. इसमें लोन लेने वाले व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर (Credit Score) के आधार पर ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं. बैंक की वेबसाइट पर भी इस फेस्टिव ऑफर के बारे में जानकारी साझा कर दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने Home Loan में 30 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. वहीं विभिन्न क्रेडिट स्कोर्स के आधार पर इसमें अधिकतम 70 बीपीएस की कमी की गई है.

पर्सनल लोन की दरों में बड़ी कटौती

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने फेस्टिव सीजन में दिए जा रहे ऑफर के तहत पहले से ही होम लोन या कार लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस को माफ कर रखा है. इसके साथ ही पर्सनल लोन (Personal Loan) की ब्याज दरों में भी बैंक ने 245 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. इसके बाद पर्सनल लोन की दर मौजूदा 11.35 फीसदी से घटाकर 8.9 फीसदी कर दी गई है.

सोमवार से लागू नई दरें

बैंक की ओर से इस संबंध में बयान जारी कर कहा गया है एक तरफ बढ़ते रेपो रेट के अनुरूप ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र इस फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों की मदद के लिए कर्ज को सस्ता कर रहा है. बैंक की ओर से कर्ज की ब्याज दरों में इस छूट का ऐलान करते हुए कहा गया कि नई दरें 17 अक्टूबर 2022 यानी सोमवार से लागू हो जाएंगी.

रेपो रेट बढ़कर यहां पहुंचा

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते छह महीने के भीतर ही रेपो रेट (Repo Rate) में एक के बाद एक कई बार इजाफा किया है. देश में बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बैंक इस साल मई से लेकर अब तक चार बार रेपो रेट में वृद्धि की है. बीती 30 सितंबर को ही आरबीआई ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. इसके बाद फिलहाल नीतिगत दर 5.90 पर पहुंच चुकी है. बता दें रेपो रेट में बढ़ोतरी के साथ ही कई बैंकों ने अपने कर्ज की दरें भी बढ़ाई हैं.


Comments

Popular posts from this blog

बैन से खुश टिकटॉक सुपरस्टार फैसल शेख उर्फ़ Mr. Faisu, स्टार रिवाल्वर रानी को लगा बड़ा झटका

गया का किसान ने अमेरिका का 'काला आलू' उपजाने का सपना साकार किया आशीष ने, अमेरिका का ₹400/किलो बिकने वाला आलू अब बिहार मे

Explained: ICMR claims it wants to launch Covaxin by August 15, here’s what you need to know