Surya Grahan 2022: ग्रस्ताग्रस्त है सूर्य ग्रहण, उदय के बाद करें पूजा-पाठ,जानें ग्रहण के स्पर्श व मोक्ष काल का समय
DiwaSurya Grahan 2022: दीपावली के अगले दिन पड़ने वाला सूर्य ग्रहण खंडग्रास नहीं अपितु ग्रस्तास्त ग्रहण है। इस निर्णय की घोषणा श्रीकाशी विद्वत परिषद ने शनिवार को बैठक के बाद की। परिषद के अनुसार ग्रहण का मोक्ष सूर्यास्त (5:38 बजे) के 54 मिनट बाद भारतीय समयानुसार 0632 बजे होगा, इसलिए यह ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण है। अगला सूर्योदय होने के बाद ही ग्रहण की धर्म शास्त्रत्तीय निवृत्ति मानी जाएगी। पूजा-पाठ, राग-भोग आदि कृत्य अगले सूर्योदय (06:02 बजे) के बाद ही होंगे।
परंपरानुसार बंद होंगे बाबा विश्वनाथ के कपाट श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में ग्रहण शुरू होने के एक-डेढ़ घंटे पूर्व मंदिर का कपाट बंद किया जाता रहा है। अत मंदिर परंपरा का अनुसरण करते हुए मंदिर प्रशासन मध्याह्न भोग-आरती के बाद कभी भी कपाट बंद कर सकता है। उल्लेखनीय है कि श्रीकाशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने ग्रहण के मोक्ष के संबंध में विद्वत परिषद से मार्गदर्शन मांगा था।
12 घंटे पहले आरंभ होगा सूतक
सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व सूतक आरंभ हो जाएगा। इसमें बालक, वृद्ध, रोगी को छोड़कर सभी को यथाशक्ति भोजन आदि का त्याग कर शास्त्रत्तीय नियमों का अनुसरण करना चाहिए।
प्रमुख देवालयों में मंथन
सूर्य ग्रहण का स्पर्श भारतीय समयानुसार 25 अक्तूबर को सायं काल 4:22 बजे होगा। ग्रहण का मोक्ष सूर्यास्त के बाद होगा। इस आधार पर इसे ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण माना जाएगा। कुछ माध्यमों से ग्रहण का मोक्ष सूर्यास्त से पूर्व 05:22 बजे प्रचारित कर दिए जाने के कारण इसे खंडग्रास मान लिया गया था। उसी आधार पर काशी के कई बड़े देवालयों में तैयारी कर ली गई थी किंतु देर शाम विद्वत परिषद का निर्णय आने के बाद सभी ने पुन मंथन शुरू कर दिया है। अन्नपूर्णा मंदिर में स्वर्ण अन्नपूर्णा मोक्ष के बाद पूजन शुरू करने की बात कही गई थी। बैठक में विद्वानों ने धर्म सिंधु, निर्णय सिंधु सहित अन्य ऐसे ग्रंथों का संदर्भ लिया, जिनमें दुविधा की स्थिति में धार्मिक निर्णय लेने के विधान अंकित हैं।
सूर्य ग्रहण पर 18 घंटे बंद रहेगा बीएचयू का वीटी
कार्तिक कृष्ण Birthday तिथि पर 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण के कारण बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर 18 घंटे बंद रहेगा। मन्दिर के मानित व्यवस्थापक प्रो विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूर्यग्रहण आरंभ होने के करीब पांच घंटे पहले 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे मंदिर बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद मंदिर के पट 26 अक्तूबर को सुबह 0602 बजे खुलेगा।
.jpeg)
Comments
Post a Comment