इलियाना डिक्रूज और श्रुति हसन के अलावा इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बॉयफ़्रेंड भी दुसरे सरहद से हैं....
प्यार के बारे में हमेशा से कहा जाता है कि यह सरहदों की सीमा में बँधकर नहीं
रहता है। जब किसी से दिल लग जाता है तो लोग देश की सीमा के बंधनों को तोड़कर
एक-दूसरे के हो जाते हैं। आजकल यह बॉलीवुड में ज़्यादा देखने को मिल रहा है। हाल
ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन छोरे निक जिनास के साथ सगाई
करके साबित कर दिया है कि प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। आज हम आपको
बॉलीवुड की 7 ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में
बताने जा रहे हैं जिनका दिल किसी विदेशी छोरे पर आया और वो एक-दूसरे के हो गए।
इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को हुआ विदेशियों से प्यार:
*- प्रियंका चोपड़ा:

प्रियंका चोपड़ा के बारे में इस समय किसी को
बताने की ज़रूरत नहीं है। प्रियंका इस समाऊँ मीडिया की सूर्खियों में छायी हुई
हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने से 11 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनास से सगाई की है।
दोनो की मुलाक़ात 2017
में मेट गाल में हुई थी, इसके बाद दोनो के बीच नज़दीकियाँ बढ़ने लगी।
प्रियंका इसके बाद निक के कज़िन की शादी में भी पहुँची थी। प्रियंका ने अपने
जन्मदिन पर निक से सगाई की थी अब 18 अगस्त को दोनो ने भारत में फिर से सगाई की।
जानकारी के अनुसार दोनो अब दुनिया के खूबसूरत कपल में से एक हैं।
*- तापसी पन्नू:
दक्षिण भारत के बाद अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी तापसी पन्नू बैडमिंटन खिलाड़ी मैथिस बोए को डेट कर रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डेनमार्क के मैथिस पिछले 4 साल से तापसी को डेट कर रहे हैं। 2013 में दोनो की पहली बार मुलाक़ात हुई थी। अगस्त 2018 में दोनो को स्पॉट भी किया गया था। हालाँकि दोनो ने अभी तक अपने रिश्ते का ख़ुलासा नहीं किया है।
*-
प्रीति जिंटा:
बॉलीवुड
में डिम्पल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा के बारे में भी किसी को बताने की
ज़रूरत नहीं है। काफ़ी समय तक सिंगल रहने के बाद आख़िरकार प्रीति को उनका प्यार
अमेरिका में मिला। अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बेकार जेन गुडनाफ के साथ रिश्ते में रहने
के बाद प्रीति ने 2016
में उनसे शादी कर ली। दोनो की शादी भारतीय रीति रिवाज से हुई थी।
*- श्रुति हासन:

कमल
हासन की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन लंदन के थिएटर आर्टिस्ट माइकल
कार्सेल के साथ काफ़ी समय से डेट कर रही हैं। दोनो की मुलाक़ात लंदन के एक कॉमन
फ़्रेंड के ज़रिए हुई थी। दिसम्बर 2017 में दोनो को एक शादी समारोह में भी देखा गया था। 2018 में दोनो के शादी की
भी ख़बरें आयी थी, जिसका
श्रुति हासन ने खंडन किया था।
*-
सेलिना जेटली:

एक समय
बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री सेलिना जेटली अब बॉलीवुड
से ग़ायब हो चुकी हैं। दुबई में हुई एक मुलाक़ात के बाद पीटर भारत सेलिना जेटली के
परिवार से मिलने आए थे। दोनो ने 2011 में शादी कर ली। आपको बता दें पीटर हॉग
ऑस्ट्रेलियन बिज़नेसमैन हैं। सेलिना दो जुड़ा बच्चों की माँ भी हैं। 2017 में उन्हें फिर से
जुड़वा बच्चे हुए, लेकिन
उनमें से एक बीमारी की वजह से ज़्यादा दिनों तक ज़िंदा नहीं रह सका।
*-
इलियाना डिक्रूज:

बॉलीवुड
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ऑस्ट्रेलियन फ़ोटोग्राफ़र एंड्रयू को पिछले चार साल से
डेट कर रही हैं। सूत्रों से यह भी पता चला है कि दोनो ने चुपके से शादी भी कर ली
है। हालाँकि आजतक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी।
*-
श्रिया सरन:

श्रिया सरन का भी दिल एक विदेशी
पर आया। श्रिया सरन रशियन टेनिस खिलाड़ी आन्द्रेई से काफ़ी दिनों तक डेट करने के
बाद 2018 में
उदयपुर में शादी कर ली। इसके पहले दोनो ने श्रिया के मुंबई वाले घर में सीक्रेट
शादी की थी।
Comments
Post a Comment